मुजफ्फरनगर के जग्गाहेड़ी टोल पर VHP-बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा:कार्रवाई की मांग पर रात 9:30 बजे तक प्रदर्शन, मैनेजर समेत 3 पर FIR

Oct 03, 2026 - 11:51
0
मुजफ्फरनगर के जग्गाहेड़ी टोल पर VHP-बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा:कार्रवाई की मांग पर रात 9:30 बजे तक प्रदर्शन, मैनेजर समेत 3 पर FIR
मुजफ्फरनगर के जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को VHP और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा रात करीब 9:30 बजे तक चलता रहा। कार्यकर्ता टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। फुगाना सीओ नरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर कायम रहे। अधिकारियों से बातचीत के बाद टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात पर कार्यकर्ता वहां से हटे। प्रदर्शन के दौरान टोल फ्री रहा, जिसके बाद टोल शुल्क दोबारा शुरू किया गया। टोल मैनेजर समेत 3 पर मुकदमा देर रात शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के ताना गांव निवासी VHP नेता आर्यन चौधरी की तहरीर पर टोल मैनेजर गौरव, उसके साथी बिल्लू और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तितावी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। FIR BNS की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत दर्ज हुई है। बस के इंतजार के दौरान विवाद का आरोप FIR में आर्यन चौधरी ने बताया कि केशवपुरी, मुजफ्फरनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में VHP का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए शामली से कार्यकर्ताओं की बसें आई थीं। एक बस अन्य बसों के आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान टोल पर तैनात कर्मचारियों से अभद्रता को लेकर विवाद होने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, आर्यन चौधरी मामले की शिकायत करने टोल मैनेजर के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां मैनेजर गौरव और उसके साथी बिल्लू ने उनके साथ भी अभद्रता की। FIR में गाली-गलौज, गोली मारने की धमकी देने और अपने साथियों को फोन कर बुलाने का आरोप लगाया गया है। इन लोगों के हथियारबंद होने का भी आरोप है। कार्यक्रम से लौटने के बाद टोल पर प्रदर्शन FIR के मुताबिक, इसी दौरान कार्यकर्ताओं की अन्य बसें भी टोल पर पहुंच गईं। भीड़ बढ़ने पर टोल कर्मचारी वहां से चले गए। आर्यन चौधरी के अनुसार, कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होना था, इसलिए वे उस समय मुजफ्फरनगर चले गए। बाद में कार्यक्रम से लौटते समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के साथ बातचीत और मुकदमा दर्ज किए जाने की बात के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User