मुजफ्फरनगर में महिला से कुंडल लूट का खुलासा:मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, जेवर और तमंचा बरामद

Oct 02, 2026 - 09:51
0
मुजफ्फरनगर में महिला से कुंडल लूट का खुलासा:मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, जेवर और तमंचा बरामद
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 7 सितंबर को बाइक सवार बदमाश महिला का कुंडल छीनकर फरार हो गया था। मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस और SOG की टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने अब मुठभेड़ के बाद आरोपी परवेज पुत्र असलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बीती एक अक्टूबर की देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस टीम रुड़की रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामपुर तिराहा की तरफ से पल्सर बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस के मुताबिक उसने वहां से भी पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने उसे फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रही। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें परवेज घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला से लूटा गया एक कुंडल, वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक बिना नंबर प्लेट और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा एक जिंदा और एक खोखा कारतूस भी मिला है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User