NH-9 पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवल बस पलटी:हाफिजपुर में कई घायल, दिल्ली से कैंची धाम जा रहे थे यात्री

Oct 02, 2026 - 09:51
0
NH-9 पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवल बस पलटी:हाफिजपुर में कई घायल, दिल्ली से कैंची धाम जा रहे थे यात्री
हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-9) पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रेवल बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। बस दिल्ली से नैनीताल स्थित कैंची धाम जा रही थी। हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस सड़क पर पलटते हुए घूम गई, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। हादसे में छह से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हाईवे पर यातायात को सामान्य किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद पता चलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User