मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में घंटों की देरी:पैसेंजर्स का हंगामा, टिकट काउंटर के बाहर नारेबाजी, 9 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रवाना
मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम स्पाइसजेट की कई फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकीं। मंगलवार शाम 7 बजे के बाद एयरलाइन की कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट से रवाना नहीं हुई। इसके चलते सैकड़ों यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने हंगामा कर दिया। उड़ानों में देरी और सही जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया। कई यात्री स्पाइसजेट के टिकट काउंटर पर जमा हो गए और एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की। इसका असर देर रात की उड़ानों पर भी पड़ा। रात 11:30 बजे रवाना होने वाली एक फ्लाइट की बोर्डिंग तक शुरू नहीं हुई थी। पैसेंजर्स इस बात को लेकर परेशान रहे कि उनकी यात्रा कब शुरू होगी। 9 घंटे की देरी के बाद फ्लाइट्स ने उड़ान भरी। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)