सुबह हल्की धुंध के साथ हो रही दिन की शुरुआत:AQI बेहद ख़राब, बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत

Nov 18, 2026 - 09:54
0
सुबह हल्की धुंध के साथ हो रही दिन की शुरुआत:AQI बेहद ख़राब, बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत
मौसम में बदलाव के साथ अब सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का यही मिजाज बना हुआ है। सुबह के समय हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हो रही है, जबकि शाम होते ही तापमान गिरने से ठंडक बढ़ जाती है। शहर के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय प्रदूषण के कारण धुंध और स्मॉग भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर में धूप, सुबह-शाम ठंड का असर मौसम के इस बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। दोपहर में धूप निकलने से तापमान 26 से 27 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि रात और सुबह के समय यह 11 से 12 डिग्री तक गिर रहा है। ऐसे में सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दोपहर में धूप तेज होने से मौसम कुछ गर्म महसूस होता है। अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने का अनुमान है। पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री, 20 नवंबर को 26 और 11 डिग्री, 21 नवंबर को 27 और 12 डिग्री तथा 22 नवंबर को अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। सुबह के समय धुंध और दिन में धुंधली धूप रहने की स्थिति बनी रह सकती है। AQI 209, प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत मौसम में ठंडक के साथ शहर की हवा भी खराब बनी हुई है। मेरठ का AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध और स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। खराब हवा का असर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और प्रदूषण के संपर्क को कम रखने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User