अधिवक्ता को जातिसूचक गालियां देकर गोली मारने की धमकी:ललितपुर में तहसील जाते समय रास्ते में रोका, युवक पर मुकदमा
ललितपुर जिले में तहसील कार्यालय जा रहे एक अधिवक्ता को रास्ते में रोककर जातिसूचक गालियां दी गईं और गोली मारने की धमकी दी गई। कोतवाली तालबेहट पुलिस ने मंगलवार रात 8 बजे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना 17 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे की है। ग्राम कड़ेसरा बांसी निवासी अधिवक्ता बृजेश कुमार राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रोज की तरह घर से तालबेहट तहसील कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में बबूराजा पुत्र बारेराजा पल्सर मोटरसाइकिल से आया और उन्हें गालियां देने लगा। बृजेश कुमार के मुताबिक, गाली देने से मना करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहे और गोली मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)