नोएडा में 6.5 लाख की तीन घोड़ियां चोरी:CCTV फुटेज आया सामने, बारातों में घोड़ी से करते थे जीवन यापन
नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में बाइक सवार बदमाश तीन घोड़ियां चोरी कर ले गए। तीनों घोड़ी की कीमत कीब 6.5 लाख रुपए है। ये घटना सीसीटीवी में आ गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। गढ़ी चौखंडी के कृष्णा विहार के गली नंबर दो में विकास परिवार संग रहते हैं। वह शादी बारात में घोड़ी से अपना जीवन यापन करते है। वर्तमान में उनके पास तीन घोड़ियां थीं। एक घोड़ी की कीमत तीन लाख रुपये, दूसरी की दो लाख रुपये और तीसरी की कीमत डेढ़ लाख रुपये थी। उनका परिवार रविवार रात को घर में सो रहा था। रात में चोर तीनों घोड़ी चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर तीनों घोड़ियां नहीं दिखने पर परिवार घबरा गया। सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
आसपास के लोगों से पूछा, गलियों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। उसमें बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखे। तीनों एक-एक कर घोड़ियों को चोरी कर ले जाते दिखे। पीड़ित ने फेज तीन थाना पुलिस से शिकायत की है। चोरी को लेकर परिवार चिंतित
पीड़ित परिवार का कहना है कि अब उनके बच्चों का पेट कैसे भरेगा और घर का खर्च कैसे चलेगा। मेहनत कर रोजी-रोटी कमाने वाले गरीब परिवारों की संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है। परिवार ने नोएडा पुलिस से गुहार लगाई है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितो की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाए और चोरी हुए घोड़े-घोड़ी को बरामद कराए जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)