कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में एथेनॉल भरे दो टैंकर फटे:आग की लपटें 1 km दूर से दिखीं, पीएसी-SDRF ने संभाला मोर्चा

Nov 18, 2026 - 09:54
0
कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में एथेनॉल भरे दो टैंकर फटे:आग की लपटें 1 km दूर से दिखीं, पीएसी-SDRF ने संभाला मोर्चा
कानपुर के रूमा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान एक के बाद एक एथेनॉल भरा टैंकर फटा तो पूरी फैक्ट्री आग का गोला बन गई और धमाके से पूरा इलाका दशहत में आ गया। आग की लपटें कई कमी. दूर तक देखी जाने लगी। एक के बाद एक जिले भर के सभी फायर स्टेशनों की 18 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने चौतरफा घेराबंदी करके पानी की बौछार मारना शुरू किया। फैक्ट्री से सटे कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) के स्टूडेंट तेज धमाका सुनकर हॉस्टल की छताें पर पहुंच गए। आग की भयायवता को देखकर डीसीपी ईस्ट और सीएफओ दीपक शर्मा ने एसडीआरएफ और पीएसी को मौके पर बुलाया और करीब 1 किमी. का दायरा सील कर दिया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 3 तस्वीर देखिए… एक किमी. दायरे का रास्ता बंद करके फैक्ट्रियां खाली कराईं महाराजपुर के रूमा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री निकोलस पिगमेंट यूनिट-एक में मंगलवार रात 08:15 बजे टैंकर में 20 हजार लीटर एथेनॉल भरा हुआ था। आग लगने से टैंकर तेज धमाके के साथ फट गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक किमी के एरिया को सील कर आवागमन रोक दिया। जाजमऊ, मीरपुर फायर स्टेशन के साथ ही फजलंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड किदवई नगर समेज जिले की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया। लपटें तेज होने के चलते फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फैक्ट्री के चारों तरफ से घेराबंदी करके पानी की बौछार की गई और आग पर काबू पाया। करीब 3 से 4 घंटे में आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। इस दौरान 18 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें के साथ जवान आग बुझाने में जुटे रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर 20-20 हजार लीटर एथेनॉल से भरे तीन टैंकर मौजूद थे। आग बुझाने के साथ ही उन्हें भी पानी डालकर ठंडा किया जाता रहा। इन टैंकरों में विस्फोट की आंशका के चलते आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया। फैक्ट्री से 500 मीटर दूर बस्ती के लोगों को भी एहतियातन पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में दिन का शिफ्ट होने के बाद कर्मचारियों की छुट्टी हो गई थी, इसलिए अंदर कोई कर्मचारी नहीं था। फैक्ट्री के गार्ड आग लगने के बाद बाहर निकल आए। इस वजह से अग्निकांड में एक बार फिर लोगों की जान बची, अगर फैक्ट्री के भीतर कर्मचारी होते तो शायद बहुत बड़ी घंटना होती। आग का गुबार देखकर अफसर और पब्लिक के हाथ पैर फूले रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री की आग इतनी भयावह थी कि पब्लिक ही नहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड के अफसर और कर्मचारियों के भी हाथ-पैर फूल गए। लेकिन इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम पीछे नहीं हटी, कानपुर के साथ ही आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। इसके बाद एसडीआरएफ और पीएसी की एक बटालियन को भी बुलाया गया। आग की भयावहता देख महाराजपुर हाईवे से गुजर रहे राहगीर भी वाहन रोककर खड़े हो गए। आग की घटना को देखते हुए पूरे सर्किल का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक एहतियातन एक किमी रेडियस का पूरा इलाका पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करोड़ों का नुकसान, मालिक दंपति और बेटियां फफक कर रोती रहीं रूमा के इंडस्ट्रियल एरिया में निकोलस पिगमेंट्स एंड इंक के नाम से केमिकल फैक्ट्री संचालित है। जानकारों के मुताबिक कंपनी चमड़ा और कपड़ा उद्योग के लिए फिनिशिंग, कोटिंग बाइंडर, रेजिन और प्री-ट्रीटमेंट रसायन बनाती है। इसके मालिक रवींद्र देव त्यागी और डायरेक्टर अनुराधा त्यागी हैं। पुलिस के मुताबिक शाम को एथेलॉन से भरा एक टैंकर फैक्ट्री में आया था। बताया जा रहा है कि इसी टैंकर में शाम करीब साढ़े आठ बजे आग लगी और धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में तेज धमाके से टैंकर फट गया। आग की सूचना पर 15 मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन नौ बजे तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की भयावहता को देखते हुए आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों को वायरलेस सेट के जरिये बुलाया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने चारो ओर से आग पर पानी डालना शुरू किया। दूसरी फैक्ट्रियों की छतों पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान फैक्ट्री के मालिक दंपति और उनकी बेटियां फफक-फफक कर रोती रहीं कि मां-पिता ने रात दिन करके कैसे फैक्ट्री को खड़ा किया और आग ने एक झटके में सब तबाह कर दिया। 1 किमी. का इलाका सील करके खाली कराया भीतषण अग्निकांड के दौरान महाराजपुर, नरवल, चकेरी सहित पूरे सर्किल का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी शिवा सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद रात करीब 10 बजे एडीसीपी शिवा सिंह मौके पर पहुंचीं जबकि 10:05 मिनट पर एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। 10:30 बजे डीसीपी सत्यजीत गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। डीसीपी के निर्देश पर एक किमी के रेडियस पर यातायात का आवागमन बंद करा दिया गया। केमिकल फैक्ट्री से सटी हुई फर्नीचर फैक्ट्री व दूसरी केमिकल फैक्ट्री को खाली कराया गया। केआईटी के हॉस्टल में 300 छात्र रह रहे हैं। सभी छात्र बाहर निकल आए। पुलिस ने सभी को आग से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी के साथ कुछ दूरी पर स्थित बस्ती के 50 घरों को भी पुलिस ने एहतियातन खाली करा लिया। आग के भयावह मंजर को देख लोग भी सहमे रहे और पुलिस के निर्देशों का पालन करते दिखे। 22 हजार लीटर का फायर टेंडर पहुंचा तो आग हुई धीमी घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने जिले के सभी फायर स्टेशन की गाड़ियों को बुला लिया था। इतना ही नहीं आग बुझाने के लिए आसपास के जनपदों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। फतेहपुर जनपद की गाडिया बचाव व राहत कार्य के लिए पहुंची। शुरूआत में छोटी गाड़ियों से पानी आग की लपटों तक नहीं जा रहा था। जिसके बाद 22 हजार लीटर की क्षमता का फायर टेंडर पहुंचा तो आग की लपटें कुछ थमी। आग बुझाने के बाद खाली होकर दमकल जाजमऊ से पानी लेकर फिर लौट रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक 15 गाड़ियों ने करीब दो लाख लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। रात 8:30 बजे लगी आग 12:30 बजे थमी। केमिकल होने से आग बुझाने में आयी परेशानी फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आयी। जहरीली गैस निकलने के चलते फायरकर्मी, पुलिसकर्मी और मौके पर मौजूद अन्य लोग मास्क, रुमाल व अंगोछे का सहारा लेकर बचाव कार्य में लगे रहे। आग की भयावहता और जहरीली गैस के चलते वह काफी देर तक दूर से पानी डालते रहे। केमिकल की गंध से सांस लेना हुआ मुश्किल केमिकल फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक फायर वाहनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल की निकलने वाली गंध तेजी से फैलने लगी। अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घटनास्थल से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। पीएसी की एक प्लाटून टुकड़ी और एसडीआरएफ पहुंची एहतियात के तौर पर पीएसी की एक प्लाटून टुकड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और पीएसी के जवानों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था की। आसपास की फैक्ट्रियों के मालिक और कर्मचारी भी सतर्क हो गए। फिलहाल स्थिति सामान्य दिखाई दे रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User