नगीना में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:पास जाने पर झपट कर गुर्राया, उम्र करीब 5 साल; रेंजर टीम साथ ले गई
नगीना क्षेत्र में वन विभाग के लगाए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पिछले कई दिनों से गुलदार की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल था। गुलदार के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक सप्ताह पहले नगीना क्षेत्र में गौशाला के पास ग्रामीणों ने गुलदार को सड़क पार करते हुए देखा था। गुलदार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई थी और लोग अकेले आने-जाने से भी बच रहे थे। शिकायत के बाद वन विभाग ने लगाया था पिंजरा स्थानीय लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया था। पिछले कुछ दिनों से वन विभाग की टीम गुलदार की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। शनिवार को गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पकड़े गए गुलदार की उम्र करीब 5 साल बताई जा रही है। रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर प्रदीप शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गुलदार को सुरक्षित तरीके से पिंजरे समेत कब्जे में लिया और कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना ले गई। वन विभाग की टीम के मुताबिक गुलदार को फिलहाल कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में रखा गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद गुलदार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)