मुरादाबाद के मंदिरों में नवरात्रि पर गूंजे माता के भजन:‘तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है’ पर झूमीं महिलाएं, सुख-समृद्धि की कामना

Oct 16, 2026 - 20:00
0
मुरादाबाद के मंदिरों में नवरात्रि पर गूंजे माता के भजन:‘तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है’ पर झूमीं महिलाएं, सुख-समृद्धि की कामना
मुरादाबाद में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन शुक्रवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे। लोगों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, मंदिरों में आयोजित भजन संध्याओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लालबाग स्थित प्राचीन काली माता मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर और मनोकामना मंदिर में भजन-कीर्तन के आयोजन हुए। इस दौरान ‘जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी’, ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ और ‘बिगड़ी मेरी बना दे, ओ शेरावाली मैया’ जैसे भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठे। भजनों की धुन पर महिलाएं भक्ति में झूमती नजर आईं। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर माता का गुणगान किया और जयकारे लगाए। प्राचीन काली माता मंदिर में भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं, लाइनपार स्थित माता मंदिर और मनोकामना मंदिर में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन गाए। धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आए। शहर में नवरात्रि को लेकर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। सुबह-शाम पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के बीच भक्त माता रानी से सुख, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User