मुरादाबाद में 77वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी:खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद और भाला फेंक में दिखाया दमखम
मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज में 77वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कई स्पर्धाएं हुईं। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो, चक्का फेंक, बाधा दौड़ और पोल वॉल्ट में हिस्सा लिया। राजकीय हाईस्कूल हाथीपुर चित्तू के प्रधानाचार्य यतेंद्र पाल सिंह और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव ढल दिवस अधिकारी थे। आफताब आलम, संगीता चौधरी, नीतिपाल, कल्पना, सुनीता रानी, शमशाद हुसैन, सचिन चौधरी, राहुल कुमार, स्वाति राठी, श्यामवीर सिंह और राजपाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 3000 मीटर सीनियर बालक वर्ग में विशाल पहले स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में रविकांत सिंह और प्रशांत ने अच्छा प्रदर्शन किया। भाला फेंक सीनियर में अमान खान प्रथम, कुलदीप नारायण झा द्वितीय और शिवा तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में मोहम्मद सुहेल ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर सीनियर में सनी सागर, मोहित कुमार और उमेश कुमार ने शीर्ष तीन स्थान पाए। हैमर थ्रो सीनियर में आदित्य सिंह पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में सावका, अक्सा व संजना ने बेहतर प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के संयोजक बलवीर सिंह और बालिका वर्ग की संयोजक डॉ. मधुबाला त्यागी रहीं। जिला खेल सचिव वंश बहादुर और वीर सिंह ने प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रधानाचार्य हिमांशु यादव समेत शिक्षकों और आयोजकों ने सहयोग दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)