मुरादाबाद में शिक्षक संघ की बैठक:MLC प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी बोले- 'वेतन वितरण अधिनियम 1971' की रक्षा मुख्य मुद्दा

Oct 02, 2026 - 15:34
0
मुरादाबाद में शिक्षक संघ की बैठक:MLC प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी बोले- 'वेतन वितरण अधिनियम 1971' की रक्षा मुख्य मुद्दा
मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर एक आवश्यक रणनीतिक बैठक शुक्रवार को जीजी हिंदू इंटर कॉलेज,में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा की और संगठन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। शिक्षकों के अधिकारों पर मंडरा रहा खतरा: डॉ. सुनीत गिरी बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संगठन के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. सुनीत गिरी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज शिक्षकों की सबसे मुख्य और गंभीर समस्या 'वेतन वितरण अधिनियम 1971' की रक्षा करना है। वर्तमान समय में सरकार प्रबंधकों के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक अधिनियम को समाप्त करने की साजिश रच रही है। सरकार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को भी वित्तविहीन विद्यालयों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना चाहती है।" डॉ. गिरी ने आगे सचेत करते हुए कहा कि यदि विधान परिषद (उच्च सदन) में शिक्षकों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए सही शिक्षक प्रतिनिधि नहीं पहुंच पाया, तो सरकार अपने इन मनसूबों में कामयाब हो जाएगी, जिससे शिक्षक समाज को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। समस्याओं का समाधान केवल जानकार विधायक ही कर सकता है: पुष्पेश मिश्र संगठन के जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र ने डॉ. सुनीत गिरी के दावों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षकों की विभिन्न और जटिल समस्याओं का वास्तविक समाधान केवल वही व्यक्ति कर सकता है जो स्वयं शिक्षक हो और इन समस्याओं की गहरी समझ रखता हो। इस दृष्टि से डॉ. सुनीत गिरी ही शिक्षकों का सबसे उपयुक्त और मजबूत प्रतिनिधित्व करते हैं। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से डॉ. सुनीत गिरी के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान करने और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। बैठक में ये प्रमुख शिक्षक नेता रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आफताब आलम, सलिल मोहन, अरुण सिंह, प्रदीप चौहान, अफजाल अहमद, राजीव शर्मा, राखी रस्तोगी, मंजू देवी, शशि आर्य, गुलज़ारी सिंह, ग्रन्थ सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक प्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार पाठक ने की तथा संचालन जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User