वाराणसी में सौतेले पिता ने किया बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित:कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का बेटी ने लगाया आरोप, गिरफ्तार

Oct 02, 2026 - 15:34
0
वाराणसी में सौतेले पिता ने किया बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित:कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का बेटी ने लगाया आरोप, गिरफ्तार
वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को दबोच लिया है। पीड़िता ने एक अक्टूबर की रात मुकदमा दर्ज करवाया था । जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाले सौतेले पिता ने बेटी को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया । देर शाम पहुंचा था घर, छत पर की घिनौनी हरकत पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के बताया कि वह किराए के मकान में कोतवाली थानाक्षेत्र में रहती है जबकि उसके सौतेले पिता चेतगंज थानाक्षेत्र में रहते हैं। 30 अक्टूबर को सौतेले पिता देर शाम घर आए । उस दौरान मै अकेली घर में थी । वो मेरे लिए कोल्ड्रिंक लाए थे। जिसे मैने पिया तो मुझे बेहोशी जैसी आ गई। उसके बात पिता जी मुझे छत पर ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया - 1 अक्टूबर को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2) (f) और 123 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की तो वह चेतगंज स्थित अपने स्थायी अकन में मिला। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User