प्राथमिक विद्यालय कोयला-प्रथम में गांधी जयंती:चित्रकला और क्विज में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा,विजेताओं को मिले पुरस्कार
रामपुर के ज्ञानपुर में गांधी जयंती के अवसर पर ज्ञानपुर एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से प्राथमिक विद्यालय कोयला-प्रथम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और मौखिक क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और ज्ञानवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। चित्रकला और क्विज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने विद्यार्थियों को बिस्किट, टॉफी, पेंसिल कलर और स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की। पुरस्कार और सामग्री पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। रचनात्मकता से जोड़ने पर जोर ट्रस्ट ने आयोजन में सहयोग के लिए प्रधानाचार्या अनीता गुप्ता का आभार जताया। अध्यक्ष सुखदेव मिश्रा और सचिव अनु मिश्रा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए बच्चों के बीच ऐसे आयोजन रचनात्मकता, अनुशासन, ज्ञान और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)