मवेशी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:दोबारा चोरी की फिराक में थे, पिकअप और 45 हजार रुपये बरामद

Oct 06, 2026 - 17:40
0
मवेशी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:दोबारा चोरी की फिराक में थे, पिकअप और 45 हजार रुपये बरामद
बस्ती में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले का खुलासा किया। पुरानी बस्ती पुलिस, SOG और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दोबारा चोरी की वारदात की योजना बना रहे थे। 29 सितंबर की रात गाय-भैंस चोरी का प्रयास पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तीन चोरों ने गाय और भैंस चोरी करने का प्रयास किया था। दोनों पशुओं को पिकअप में लादा गया था। इसी दौरान गाय पिकअप से कूदकर भाग गई। आरोपी भैंस को अपने साथ ले गए थे। रास्ते में लगे CCTV कैमरों में आरोपियों की गतिविधियां भी रिकॉर्ड हुई थीं। जंगल में चोरी की योजना बनाते पकड़े गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हथियागढ़ गांव से पहले जंगल क्षेत्र में दबिश दी। यहां दोबारा चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान राशिद (22), कामिल खान (21) और मो. आसिफ (21) के रूप में हुई। तीनों अयोध्या के फतेहगंज कसाबबाड़ा, थाना कोतवाली नगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में पुरानी वारदात कबूली पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने 29 सितंबर की रात पुरानी बस्ती क्षेत्र से गाय और भैंस चोरी करने का प्रयास करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि गाय के भाग जाने के बाद वे भैंस को पिकअप में लादकर ले गए थे। इसके बाद दोबारा चोरी करने के लिए बस्ती आए थे। पिकअप, नकदी और 4 मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन संख्या यूपी42 बीटी 6821 बरामद किया। इसके अलावा 45 हजार रुपए नकद और चार एंड्रायड मोबाइल भी मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने मंगलवार दोपहर प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User