विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा आजमगढ़ प्रशासन:निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा, ईवीएम की एफएलसी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

Oct 02, 2026 - 18:52
0
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा आजमगढ़ प्रशासन:निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा, ईवीएम की एफएलसी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश
आजमगढ़ जिले के निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचन तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं शुद्धिकरण, लंबित प्रपत्रों के निस्तारण, बीएलओ की सक्रियता, मतदान केंद्रों पर Assured Minimum Facilities (AMF), ईवीएम की First Level Checking (FLC), निर्वाचन सामग्री एवं अभिलेखों की उपलब्धता समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। लंबित प्रपत्रों का समयबद्ध निस्तारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा नाम-पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन से संबंधित लंबित प्रपत्रों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों तथा अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बीएलओ की सक्रियता का होगा सत्यापन सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात बीएलओ की स्थिति का पुनः सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, मृत्यु या अन्य कारणों से कार्यमुक्त हो चुके बीएलओ के स्थान पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही बीएलओ द्वारा अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण और मतदाता सूची संबंधी कार्यों के प्रभावी निष्पादन की भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का भौतिक सत्यापन बैठक में मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को प्रत्येक केंद्र का भौतिक सत्यापन कर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर और मतदान कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। कमियां मिलने पर संबंधित विभाग से समन्वय कर उन्हें समय से दूर कराने के निर्देश दिए गए। ईवीएम की एफएलसी की तैयारियां पूरी करने के निर्देश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम की First Level Checking (FLC) की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। निर्धारित स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास, तकनीकी संसाधन, बिजली, इंटरनेट, कार्मिकों की उपलब्धता और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा गया। एफएलसी के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों का दोबारा निरीक्षण उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्ग, भवन की स्थिति, प्रवेश-निकास, बिजली, पेयजल, शौचालय और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर उसे संबंधित विभाग के माध्यम से समयबद्ध तरीके से दूर कराने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), समस्त उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं अधिशासी अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User