नाथनगर में कबड्डी प्रतियोगिता:खिलाड़ियों ने कबड्डी में दिखाया दम, देर रात तक मुकाबले देखने आयें खेलप्रेम

Oct 02, 2026 - 09:02
0
नाथनगर में कबड्डी प्रतियोगिता:खिलाड़ियों ने कबड्डी में दिखाया दम, देर रात तक मुकाबले देखने आयें खेलप्रेम
महराजगंज के ग्राम सभा नाथनगर में रात्रि कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, जिला मंत्री अविनाश प्रजापति और जिला महामंत्री सूरज तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में महराजगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी पहुंचे। रात में आयोजित कबड्डी मुकाबलों को देखने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए उत्साह और दर्शकों में मुकाबलों को लेकर उत्सुकता बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User