नौबस्ता हाईवे पर लोडर चालक को ट्रक ने कुचला:रस्सा बांधकर गाड़ी में बैठते समय हुआ हादसा, साथी ने पुलिस को बताया

Sep 25, 2026 - 16:57
0
नौबस्ता हाईवे पर लोडर चालक को ट्रक ने कुचला:रस्सा बांधकर गाड़ी में बैठते समय हुआ हादसा, साथी ने पुलिस को बताया
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हाईवे पर खड़े लोडर का रस्सा बांधकर वापस गाड़ी में बैठने जा रहे चालक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन के चालक ने दुर्घटना देखी तो गाड़ी रोककर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने घायल चालक को हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। चकरपुर मंडी से भाड़ा लेकर निकला था कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के कच्चापुरवा गांव निवासी शरमन कुशवाहा किसान हैं। उनके चार बेटे विनोद, प्रमोद, राजकिशोर और प्रभाकर कुशवाहा (22) थे। प्रभाकर चार भाइयों में सबसे छोटा था और लोडर चलाकर परिवार की मदद करता था। बड़े भाई राजकिशोर ने बताया कि गुरुवार को प्रभाकर सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित चकरपुर मंडी से लोडर में भाड़ा लेकर निकला था। उसके साथ गांव का ही सत्यम भी अपनी गाड़ी में मंडी से भाड़ा लेकर जा रहा था। दोनों वाहन कुछ दूरी के अंतर पर चल रहे थे। रस्सा खुला तो हाईवे किनारे रोकी गाड़ी परिजनों के मुताबिक नौबस्ता हाईवे पर पहुंचने के दौरान प्रभाकर के लोडर में बंधा रस्सा खुल गया। उसने लोडर को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतरकर रस्सा बांधने लगा। रस्सा बांधने के बाद वह वापस लोडर में बैठने के लिए जैसे ही सड़क की ओर बढ़ा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से प्रभाकर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। साथी ने देखा तो उड़ गए होश इसी दौरान पीछे से अपनी गाड़ी लेकर आ रहा सत्यम भी मौके पर पहुंच गया। उसने सड़क पर प्रभाकर को खून से लथपथ पड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही नौबस्ता थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रभाकर को तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यम ने फोनकर प्रभाकर के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज से ट्रक की तलाश नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User