नदी का जलस्तर बढ़ा, 100 बीघा धान की फसल डूबी:पानी निकालने के लिए किसानों ने मिलकर नाले की सफाई की
कुदरकोट में अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 100 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। पानी निकालने के लिए बुधवार को भाईपुरा और झुगुरियापुर के किसानों ने मिलकर रठा बंबा के शेपिन नाला की सफाई की। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष विशेष यादव ने बताया कि नाले के गेट पर गंदगी जमा होने से पानी की निकासी रुक गई थी। किसानों ने नाले की सफाई का जिम्मा उठाया इसके बाद नगला लालजू, नगला महुआ, चन्हैया और अंबेडकर नगर समेत आसपास के किसानों ने एकजुट होकर नाले की सफाई का जिम्मा उठाया। इस श्रमदान में विशेष यादव के साथ विमलेश, सुखवीर, निर्भय चंद्र, अशोक, कप्तान सिंह, अनोखेलाल, राहुल, सतेंद्र, संजय, विवेक, जितेंद्र और अंजनी समेत कई किसान शामिल थे। किसानों को उम्मीद है कि सफाई के बाद पानी की निकासी तेज होगी और फसल बच जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)