नदी में कूदा व्यक्ति, स्टीमर चालक ने 2-मिनट में बचाया:आधार कार्ड में नाम गलत होने से परेशान था, बोला- सोचा अब ठीक नहीं होगा

Oct 02, 2026 - 18:03
0
नदी में कूदा व्यक्ति, स्टीमर चालक ने 2-मिनट में बचाया:आधार कार्ड में नाम गलत होने से परेशान था, बोला- सोचा अब ठीक नहीं होगा
शाहजहांपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गर्रा पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख स्टीमर चालक तकी मोहम्मद तुरंत मौके पर पहुंचा और करीब दो मिनट में उसे पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी मदद की और व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति के नदी में जाने और स्टीमर चालक के तेजी से उसके पास पहुंचने का दृश्य दिखाई दे रहा है। पुल से छलांग लगाते ही स्टीमर लेकर पहुंचा चालक नदी में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान रोजा थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी अफतार के रूप में हुई है। स्टीमर चालक तकी मोहम्मद ने बताया कि उसने अफतार को पुल पर बैठे देखा था। अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। तकी मोहम्मद तुरंत स्टीमर लेकर उसकी ओर बढ़ा और उसे पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। चालक के मुताबिक, अगर वह करीब दो मिनट और देर करता तो अफतार नदी के गहरे पानी में चला जाता। इसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भी उसे नदी से बाहर निकालने में मदद की। होश आने पर बताया- आधार कार्ड में नाम गलत है परिजनों और पुलिस के अनुसार, होश में आने के बाद अफतार ने बताया कि उसके आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज हो गया है। इसी परेशानी को लेकर वह परेशान था। उसने बताया कि उसे लगा कि अब नाम ठीक नहीं हो पाएगा और वह इसे ठीक कराने के लिए कहीं नहीं गया। इसी परेशानी के चलते उसने नदी में छलांग लगाने की बात कही। अफतार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जलस्तर बढ़ने पर पुल के पास तैनात है स्टीमर नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण प्रशासन की ओर से गर्रा पुल के पास स्टीमर लगाया गया है। स्टीमर चालक तकी मोहम्मद बदायूं जिले का रहने वाला है। इसी स्टीमर की मदद से समय रहते अफतार को नदी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस चौकी ले गई, जांच जारी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अफतार को पुलिस चौकी ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि एक व्यक्ति नदी में कूदा था। उसे बाहर निकाल लिया गया है। उसने आधार कार्ड पर नाम गलत होने की वजह से नदी में कूदने की बात बताई है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User