वाराणसी में मनाई गांधी जयंती:भारत चेतना ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

Oct 02, 2026 - 18:03
0
वाराणसी में मनाई गांधी जयंती:भारत चेतना ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
वाराणसी में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारत चेतना ट्रस्ट द्वारा सीर गोवर्धनपुर स्थित छोटी चौरा माता मंदिर परिसर में एक विशेष गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विंध्याचल सर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े बच्चों ने कविता, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधीजी के जीवन, उनके विचारों तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों में काव्य पाठ करते हुए विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान भारत चेतना ट्रस्ट द्वारा वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री व कॉपियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के मूल्यों को विकसित करना था। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया और उन्हें नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने तथा जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक, ट्रस्ट के सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User