नदी में तेज बहाव की चपेट में आया बीएससी छात्र:हरदोई में 12 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, दोस्त को बचाया गया

Oct 02, 2026 - 08:30
0
नदी में तेज बहाव की चपेट में आया बीएससी छात्र:हरदोई में 12 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, दोस्त को बचाया गया
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के किन्हौटी गांव में गुरुवार शाम एक 19 वर्षीय बीएससी छात्र बेतवा नदी के तेज बहाव में बह गया। छात्र सूरज उर्फ मोनू का 12 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। बताया गया कि किन्हौटी निवासी नागेंद्र मौर्य गुरुवार को बेतवा नदी पार कर धान की फसल देखने गए थे। उनका भतीजा सूरज अपने दोस्त शम्भू, महिपाल, शिवम और लालू के साथ नदी के पास पहुंचा। नागेंद्र ने युवकों को नदी से दूर रहने को कहा था। इसके बावजूद युवक नदी पार करने लगे। तेज बहाव के कारण शिवम और सूरज डूबने लगे। नागेंद्र ने दोनों को डूबता देख बचाने के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने शिवम को बाहर निकाला, पर सूरज हाथ से छूटकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची। रात में अंधेरा होने से खोजबीन नहीं हो पाई। शुक्रवार सुबह से परिवार और ग्रामीण रस्से व ट्यूब की मदद से नदी में छात्र की तलाश कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User