हरदोई के रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ:लोग सहमे, बच्चों-पशुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
हरदोई जनपद के लोनार थाना क्षेत्र के मुंगलापुर गांव में गुरुवार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रिहायशी इलाके में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। अचानक आबादी के बीच मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीण बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। लोगों ने मगरमच्छ को देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कार्रवाई करेगी। रात के समय रिहायशी इलाके में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने आसपास रहने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने और मगरमच्छ के नजदीक नहीं जाने की अपील की है। फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)