नहटौर में भागवत कथा का शुभारंभ:कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Oct 01, 2026 - 08:35
0
नहटौर में भागवत कथा का शुभारंभ:कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
बिजनौर के नहटौर में श्री सनातन धर्म प्रचार सभा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास श्री सुदामा महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य का वर्णन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान द्वारा दीप प्रज्वलन और व्यासपीठ पूजन से हुआ। कथा व्यास श्री सुदामा महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य मार्गदर्शिका है। इसके श्रवण से मन को शांति मिलती है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलियुग में भागवत कथा मनुष्य के कल्याण का सहज मार्ग है। कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते और तालियां बजाते नजर आए। पंडाल ‘जय श्री राधे’ और ‘हरि बोल’ के जयकारों से गूंज उठा। कथा के समापन पर आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा अगले छह दिनों तक प्रतिदिन चलेगी। इसमें श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सजीव वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User