नीलगाय के बच्चे का शव पेड़ पर मिला:हापुड़ में तेंदुए के शिकार की आशंका, दहशत में लोग
हापुड़ के अक्खापुर गांव के जंगल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पेड़ पर नीलगाय के बच्चे का शव मिला। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए के शिकार की आशंका है, हालांकि वन विभाग जांच के बाद ही पुष्टि करेगा कि यह किस जानवर का काम है। गढ़मुक्तेश्वर के जंगलों में काफी समय से तेंदुआ दिखने की चर्चाएं हैं। इस घटना से तेंदुए की मौजूदगी की आशंका बढ़ी। किसान खेतों के पास जंगली जानवरों की हलचल से डरे हैं और अकेले जाने से बच रहे हैं। सूचना पर नानपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल देखा और ग्रामीणों से जानकारी ली। वन विभाग को खबर दी गई, जिसने टीम को जांच के लिए भेजा। टीम शव की जांच कर मौत का कारण पता लगाएगी। ग्रामीणों से अकेले न जाने की अपील है। वन्यजीव जानकारी के लिए 1926 हेल्पलाइन पर सूचना दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)