फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान:सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान

Oct 01, 2026 - 14:39
0
फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान:सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
फतेहाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हुए मानव सेवा का संकल्प लिया, जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने हर व्यक्ति से ऐसे पुनीत कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी ओम जादौन, प्रदीप मोहनिया, सीएचसी के समर्पित कर्मचारी और स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User