निलंबित थाना प्रभारी ने कोर्ट में किया सरेंडर:25 हजार का इनामी फरार, पुलिस की तलाश जारी
जौनपुर में निरपराध लोगों को हिरासत में लेकर पैसे वसूलने के मामले में फरार चल रहे निलंबित थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने सोमवार दोपहर 2 बजे जौनपुर के दीवानी न्यायालय में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की छह टीमें इस मामले के दो अन्य आरोपी राजनारायण गिरी और राजेंद्र दुबे की तलाश कर रही हैं। राजनारायण गिरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। शनिवार को पुलिस टीमों ने लखनऊ और भदोही में भी दबिश दी थी। खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने दो-तीन दिन में गिरफ्तारी का दावा किया था। दिव्य प्रकाश सिंह के वकील शुभम सिंह ने बताया कि एसीजेएम तृतीय कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है। अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अपील की जाएगी। दिव्य प्रकाश सिंह पर सुरेरी थाना प्रभारी रहते हुए अवैध वसूली का आरोप है। हालांकि, दिव्य प्रकाश सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)