प्राइमरी स्कूल गौणदी को स्पीच डेस्क देकर छात्र-छात्राओं को बांटी स्टेशनरी

Oct 08, 2026 - 05:49
0
प्राइमरी स्कूल गौणदी को स्पीच डेस्क देकर छात्र-छात्राओं को बांटी स्टेशनरी
राजकीय प्राइमरी स्कूल गौणदी में भामाशाह अमृतलाल मीणा ने अपनी सुपौत्री गरिमा मीणा का जन्मदिन सेवा एवं सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया। उन्होंने स्कूल को स्पीच डेस्क भेंट कर छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री एवं फल वितरित किए। मुख्य अतिथि सीबीईओ प्रथम मानकचंद मीणा ने भामाशाह मीणा की इस पहल की सराहना कर कहा कि स्कूलों में ऐसे सेवा एवं सहयोग के आयोजन से विद्यार्थियों में भी सामाजिक सरोकार और सेवाभावना विकसित होती है। व्याख्याता अशोक मीणा, गिर्राज मीणा, वरिष्ठ अध्यापक राधामोहन शर्मा, हरिमोहन मीणा, अध्यापक ओमप्रकाश मीणा, जोधराज मीणा, नेमीचंद मीणा, एसएमसी अध्यक्ष अशोक मीणा, ग्रामीण ओमप्रकाश मीणा, नंदबिहारी मीणा शामिल रहे। प्रधानाध्यापक रामगोपाल मीणा ने अतिथियों एवं भामाशाह का सम्मान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User