नकली खाद बनाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की मांग:ललितपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Oct 03, 2026 - 17:05
0
नकली खाद बनाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट की मांग:ललितपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शनिवार दोपहर 3 बजे नकली खाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष कीरथ यादव 'बाबा' के नेतृत्व में किसानों ने नकली खाद के कारोबार में शामिल लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। किसानों ने बताया कि 1 अक्टूबर को ग्राम पनारी में नकली खाद पकड़ी गई थी। उनका आरोप है कि जिले में कई वर्षों से नकली खाद बनाने और बेचने वाले सक्रिय हैं। समय-समय पर ऐसे लोगों को पकड़ा भी जाता है, लेकिन कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण वे बच निकलते हैं। किसानों का कहना है कि नकली खाद के इस्तेमाल से फसलों की पैदावार प्रभावित होती है। किसान पहले से ही कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे हैं। ऐसे में नकली खाद की बिक्री से उनकी परेशानी और बढ़ रही है। भाकियू ने मांग की कि नकली खाद बनाने और बेचने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। किसानों ने कहा कि नकली खाद के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाकर किसानों को नुकसान से बचाया जाए। ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User