25 साल बाद RTO को मिला अपना भवन:झुमका चौराहे के पास आज होगा उद्घाटन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आएंगे
करीब 25 साल से किराये के भवन में चल रहा संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) अब अपने नए भवन में शिफ्ट होगा। झुमका चौराहे के पास बने नए कार्यालय का शुक्रवार (20 नवंबर) को उद्घाटन किया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार भी मौजूद रहेंगी। एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं नए भवन में कार्यालय शिफ्ट होने से लोगों को परिवहन विभाग से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग जगह नहीं भटकना पड़ेगा। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, फिटनेस और परमिट समेत जरूरी सेवाएं इसी भवन से संचालित होंगी। करीब ढाई दशक बाद आरटीओ को अपना भवन मिलने से कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। वहीं, आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)