शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में पुलिस ने पकड़ा, मारपीट कर धमकी भी दी थी

Oct 16, 2026 - 20:16
0
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में पुलिस ने पकड़ा, मारपीट कर धमकी भी दी थी
देवरिया में खामपार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरेकृष्ण यादव (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बनकटा शंभू चौराहे के पास से पकड़ा। वह खामपार थाना क्षेत्र के केहुनिया गांव का रहने वाला है। 13 अक्टूबर को दर्ज हुई थी शिकायत पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 13 अक्टूबर को खामपार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने शिकायत में मारपीट और धमकी देने की बात भी कही थी। इन धाराओं में दर्ज हुआ था केस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया था। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User