नोएडा में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर पैदल मार्च:पर्थला से सेक्टर-63 तक पहुंचे सुखवीर खलीफा, बोले , "लिखित में दिखाएं कनेक्शन की अनुमति"

Oct 01, 2026 - 19:03
0
नोएडा में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर पैदल मार्च:पर्थला से सेक्टर-63 तक पहुंचे सुखवीर खलीफा, बोले , "लिखित में दिखाएं कनेक्शन की अनुमति"
बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों और सैकड़ों की संख्या में कालोनी वासियों ने पैदल मार्च निकाला। चोटपुर, छिजारसी समेत 42 डूब क्षेत्र की कॉलोनियों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मार्च पर्थला चौक से शुरू होकर सेक्टर-63 थाने के आसपास तक निकाला गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही यातायात को भी डायवर्ट किया गया। प्रदर्शन के दौरान सुखवीर खलीफा ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे थे। जब तक कनेक्शन नहीं धरना जारी अधिकारियों ने कहा कि बिजली कनेक्शन को लेकर जियो आ गया है। खलीफा ने कहा कि अगर कनेक्शन देने की अनुमति आ गई है तो अधिकारी लिखित आदेश लेकर उनके पास आएं और उसे लोगों को दिखाएं। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि 42 कॉलोनियों के लोग लंबे समय से बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। पैदल मार्च के दौरान लोगों ने बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान सेक्टर-113 थाने में सुखवीर खलीफा समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसमें 40 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस की शिकायत में सड़क पर नारेबाजी, मार्ग बाधित करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता व मारपीट के आरोप लगाए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User