नोएडा में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत:युवक की नहीं हुई पहचान, नशे में गिरने की आशंका

Sep 28, 2026 - 22:05
0
नोएडा में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत:युवक की नहीं हुई पहचान, नशे में गिरने की आशंका
गढ़ी गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर खुले नाले में गिरने से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रविवार को नाले में शव मिलने की सूचना पर सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। नाले में पानी कम था, जबकि कूड़ा-कचरा भरा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण युवक नाले में गिरा होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नाले की दीवार नीची, बड़ा हिस्सा खुला घटनास्थल पर नाले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सर्विस रोड पर नाले की दीवार काफी नीची है और कई जगह बड़ा हिस्सा खुला हुआ है। आसपास शराब की दो दुकानें होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद नाले के खुले हिस्से पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User