नोएडा में पांचवी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत:शीशा लगाते समय संतुलन बिगड़ा, अस्पताल में इलाज के लिए कराया था भर्ती
एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के सेक्टर-129 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाने के दौरान रविवार शाम मजदूर का पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। उसके पीछे शीशा भी नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय नारद कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था। वह सेक्टर-129 में अपने भाई के साथ रहकर निर्माणाधीन इमारत में शीशा लगाने का काम करता था। रविवार शाम करीब चार बजे वह पांचवीं मंजिल पर शीशा लगा रहा था। इसी दौरान पैर का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे में नारद गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को लेकर चले गए परिजन
उसके साथ काम कर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गृह जनपद चले गए। परिजनों ने नहीं दी शिकायत
मृतक के परिजन की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी जुटा रही है। वहीं, कंपनी प्रबंधन की ओर से मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की बात सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)