नोएडा में तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले:प्रवीन रंजन सिंह को ट्रैफिक की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Sep 30, 2026 - 10:41
0
नोएडा में तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले:प्रवीन रंजन सिंह को ट्रैफिक की अतिरिक्त जिम्मेदारी
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए तीन पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रवीन रंजन सिंह को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ डीसीपी ट्रैफिक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रीति यादव को डीसीपी साइबर सुरक्षा बनाया गया है। वहीं, अब तक डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे अभय कुमार मिश्र को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन बनाया गया है। पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए किया गया है। इससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User