नऊवाबाग हाईवे पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य तिराहा बनाने की मांग:फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया, सभासद ने शहर को ऐतिहासिक पहचान दिलाने की बात कही
फतेहपुर नगर के प्रमुख प्रवेश द्वार नऊवाबाग हाईवे क्षेत्र को एक नई ऐतिहासिक पहचान दिलाने और इसके सौंदर्यकरण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वार्ड संख्या-02 (आवास विकास कॉलोनी) के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष को बुधवार के दिन 3 बजकर 15 मिनट पर एक पत्र सौंपकर इस क्षेत्र को "सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य तिराहा" के रूप में विकसित और नामित करने की मांग की है। सभासद दीपक कुमार मौर्य ने अपने प्रस्ताव में कहा कि प्राचीन भारतीय इतिहास के महान शासक और मौर्य साम्राज्य के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के नाम पर इस प्रवेश स्थल का नामकरण और सौंदर्यकरण करने से शहर को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। इससे ऐतिहासिक विरासत के प्रति आम जनमानस में जागरूकता भी बढ़ेगी। प्रस्ताव में मांग की गई है कि नगर पालिका परिषद द्वारा नऊवाबाग हाईवे का स्थलीय और तकनीकी सर्वेक्षण कराया जाए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा, भूमि की उपलब्धता और संबंधित विभागों की अनुमति को ध्यान में रखते हुए इस योजना की रूपरेखा तैयार की जाए। पत्र में तिराहे के विकास के लिए प्रमुख सुझाव दिए गए हैं: सभासद ने आग्रह किया है कि लोक निर्माण विभाग (PWD), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) या यातायात पुलिस से आवश्यक NOC व तकनीकी परामर्श लेकर ऐसा डिजाइन तैयार किया जाए, जिससे हाईवे का यातायात प्रभावित न हो। इस जनहित प्रस्ताव को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रखकर नियमानुसार बजट स्वीकृत कराने की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)