प्रतापगढ़ में कृषक गोष्ठी:200 किसानों ने सीखी आधुनिक खेती व बागवानी
प्रतापगढ़ में उद्यान विभाग की ओर से 'एकीकृत बागवानी विकास मिशन' और 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' माइक्रोइरीगेशन योजना के तहत साईं पैलेस (सरोज चौराहा) में आयोजित दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का मंगलवार को समापन हो गया। गोष्ठी के दूसरे दिन का शुभारंभ उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, भूमि संरक्षण अधिकारी ने मिट्टी को स्वस्थ रखने के उपाय और कृषि वैज्ञानिक महेंद्र सिंह ने सघन बागवानी व फसलों को रोगों से बचाने की तकनीकी जानकारी साझा की। उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और फसल बीमा कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उद्यान निरीक्षक मो. फाजिल ने माइक्रोइरीगेशन, आलू अनुदान योजना और भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस गोष्ठी में लगभग 200 किसानों ने हिस्सा लेकर आधुनिक खेती के गुर सीखे। कार्यक्रम के अंत में जिला उद्यान अधिकारी ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)