नुक्कड़ नाटक से बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया:नगर निगम टीम ने सेंट मीरा अकादमी में साफ-सफाई की अहमियत बताई

Sep 30, 2026 - 17:30
0
नुक्कड़ नाटक से बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया:नगर निगम टीम ने सेंट मीरा अकादमी में साफ-सफाई की अहमियत बताई
मुरादाबाद में स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर निगम की टीम ने सेंट मीरा अकादमी की मानसरोवर शाखा में नुक्कड़ नाटक किया। इसमें विद्यार्थियों को साफ-सफाई, कूड़ा सही जगह डालने, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और खुले में गंदगी न फैलाने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ स्वच्छता की अहमियत समझाई, जिसमें विद्यार्थियों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही जागरूक करना जरूरी है, ताकि वे दूसरों को भी प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधिका अक्षरी प्रकाश, वित्त प्रबंधिका पर्णिका प्रकाश, मैनेजिंग डायरेक्टर अर्चना प्रकाश, मैनेजर अमिताभ प्रकाश, प्रधानाचार्या नीरज चौधरी, उप सहायक प्रधानाचार्या मोहिनी गुप्ता और कोऑर्डिनेटर संध्या आनंद सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User