नवाब सिंह केस में पूजा तोमर की भूमिका पर जिरह:6 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, पॉक्सो एक्ट कोर्ट में बचाव पक्ष ने रखी बात
कन्नौज में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव से जुड़े पॉक्सो एक्ट मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। पॉक्सो एक्ट कोर्ट में उनकी सहयोगी पूजा तोमर की भूमिका को लेकर बचाव पक्ष के वकील भूपेंद्र तोमर ने दलीलें रखीं। पूजा तोमर को लेकर जिरह पूरी हो गई। अब 6 अक्टूबर को नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव को लेकर जिरह होगी। इसके बाद सजा को लेकर बहस की प्रक्रिया शुरू होगी। पूजा तोमर को लेकर जिरह पूरी शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि मामले में नवाब सिंह यादव के अलावा नीलू यादव और पूजा तोमर भी आरोपी हैं। इन पर साक्ष्य मिटाने के प्रयास का आरोप है। मंगलवार को कोर्ट में पूजा तोमर की भूमिका को लेकर बचाव पक्ष ने अपना पक्ष रखा और जिरह पूरी हुई। अब अगली सुनवाई में नवाब सिंह यादव और नीलू यादव को लेकर जिरह होनी है। इसके लिए कोर्ट ने 6 अक्टूबर की तारीख तय की है। पीड़िता के बयान बदलवाने के आरोप पर भी साक्ष्य मामले में पीड़िता के बयान बदलवाने के लिए एक महिला की मदद से 40 लाख रुपए दिए जाने के आरोप से जुड़े साक्ष्य भी कोर्ट में रखे गए थे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा। इस मामले में अभी कुछ गवाहों की पेशी होनी है। गवाहों की सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपियों की सजा को लेकर बहस होगी। 25 सितंबर को नहीं हो सकी थी पेशी नवाब सिंह यादव मामले में पिछली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख तय थी। उस दिन नवाब सिंह की पेशी नहीं हो सकी थी। उनके अधिवक्ता ने बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट में एप्लिकेशन दी थी। इसके बाद कोर्ट ने 29 सितंबर की तारीख तय की थी। मंगलवार को हुई सुनवाई में पूजा तोमर को लेकर जिरह पूरी हो गई। अब 6 अक्टूबर को नवाब सिंह यादव और नीलू यादव को लेकर अगली सुनवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)