नवाबगंज में गणपति विसर्जन:बारिश में भी नहीं थमा भक्तों का उत्साह, शोभायात्रा में गूंजे बप्पा के जयकारे
कानपुर के नवाबगंज में गणेश उत्सव के समापन पर बप्पा की विदाई के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु पैदल नाचते-गाते शामिल हुए। बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी-सब्जी और पानी की बोतलों का वितरण किया गया। नवाबगंज क्षेत्र में लोगों ने पुष्प वर्षा कर गणपति बप्पा को विदाई दी। यात्रा में कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान शिवम् गुप्ता, गोविन्द सिंह, राहुल ईश्वरीगंज, हर्ष चतुर्वेदी, शशांक गुप्ता और शिवांश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)