गाजियाबाद में युवक का शव लटका मिला:लाश की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sep 26, 2026 - 10:59
0
गाजियाबाद में युवक का शव लटका मिला:लाश की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सहरावत वेंकट हॉल में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव रोशनदान में लटका मिला। आशंका है कि युवक चोरी के इरादे से वेंकट हॉल में घुसा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। जांच के दौरान पुलिस को युवक का शव बाथरूम की दीवार के एक छेद में फंसा मिला। उसके दोनों पैर बाथरूम के अंदर थे, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बाहर खेतों की तरफ लटका हुआ था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नियमानुसार नीचे उतारा। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। वेंकट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। इससे पता लगाया जा रहा है कि युवक चोरी के इरादे से वहां पहुंचा था या किसी अन्य वजह से। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेजी है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User