नवरात्रि में सपा रामजीलाल सांसद सुमन की 'चिकन पार्टी' गर्माई:कैबिनेट बोले-इनका सनातन से लेना-देना नहीं, सुमन ने कहा-उनकी बुद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं
राज्यसभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन की नवरात्रि में 'चिकन पार्टी' गर्मा गई है। इस वीडियो के सहारे भाजपा ने विपक्ष को घेरा है। इसे एक तरफ चुनावी हिंदू बनने का नाटक, दूसरी तरफ सनातन का अपमान बताया है।
यूपी भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'चिकन पार्टी' का वीडियो अपलोड करते हुए लिखा है-नकली समाजवाद का दोहरा चरित्र बेनकाब! वहीं, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है, कुछ इस तरह के लोग हैं, जिनका आस्था हमारी संस्कृति में नहीं है, जिनका सनातन से लेना-देना नहीं है।
इधर, सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने आड़े हाथों लेते हुए कहा है-मैं उनकी बुद्धि के लिए प्रार्थना ही कर सकता हूं। अब विस्तार से पढ़िये...
पीलीभीत के एक वीडियो ने सियासी आरोप-प्रत्यारोप में तड़का लगा दिया है। नवरात्रि के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन और अन्य नेताओं के साथ चिकन पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद सत्ताधारी भाजपा और सपा आमने-सामने आ गए हैं। पहले देखिये चिकन पार्टी के वीडियो… क्या है पूरा मामला और वायरल वीडियो?
यह वीडियो करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। सपा सांसद रामजीलाल सुमन पीलीभीत में एक PDA सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद 13 अक्टूबर को वह पीलीभीत सदर विधानसभा सीट से पार्टी के दावेदार मोहम्मद आरिफ के घर पहुंचे थे। वायरल वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि रामजीलाल सुमन और अन्य सपा नेता चटनी के साथ चिकन का आनंद ले रहे हैं।
नवरात्रि के दिनों में इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा ने फेसबुक पर घेरा
भाजपा ने अपने 'बीजेपी उत्तर प्रदेश' नाम से फेसबुक पर बने पेज पर इस चिकन पार्टी का वीडियो अपलोड किया है। इसमें लिखा गया है- कैबिनेट मंत्री ने भी साधा निशाना
शुक्रवार को आगरा आए यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर ने सपा सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा-
देवी के दिनों में ज्यादातर लोगों की मान्यता रहती है कि वो या तो व्रत रहते हैं या कम से कम नॉन-वेज का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन कुछ इस तरह के लोग जिनकी आस्था अपनी संस्कृति में नहीं है, जिनका सनातन से लेना-देना नहीं है, जिनका हमारे राष्ट्र की जो पुरानी विरासतें हैं, उनसे कुछ सरोकार ही नहीं है, तो ऐसे लोगों के बारे में टिप्पणी करना क्या उचित है? अब जानिये सुमन ने क्या कहा?
भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा-सैद्धांतिक बात करनी चाहिए। अब राजनीति का स्तर ये गिर गया है कि हम कौन कहां, क्या खा रहे हैं, कौन, क्या पी रहा है? मैं उनकी बुद्धि के लिए प्रार्थना ही कर सकता हूं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)