संस्कार ग्लोबल स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:छात्रों ने लघु नाटिका, टायर पेंटिंग से महापुरुषों के जीवन प्रसंग दर्शाए
स्थानीय संस्कार ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल अंकिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, गांधी रीडिंग कॉर्नर, टायर पेंटिंग और लघु नाटिकाओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर दोनों महापुरुषों के जीवन प्रसंगों को जीवंत किया। प्रिंसिपल अंकिता सिंह ने बच्चों को बापू और शास्त्री जी के विचारों व सादगीपूर्ण जीवन शैली के बारे में बताया। स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर और निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है, हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर मंजू सिंह, आशीष तिवारी, सविता वैश्य, खुशबू गिरी, जीतलाल पटेल, मोहित शमी, अमन सिंह और देशराज मौर्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)