ओवरलोड वाहनों के मामले में 7 परिवहनकर्मी निलंबित:प्रयागराज में तैनात पांच सिपाही, एक पर्यवेक्षक और चालक पर कार्रवाई

Oct 02, 2026 - 07:09
0
ओवरलोड वाहनों के मामले में 7 परिवहनकर्मी निलंबित:प्रयागराज में तैनात पांच सिपाही, एक पर्यवेक्षक और चालक पर कार्रवाई
ओवरलोड वाहनों को सड़क पर चलने देने के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने प्रयागराज में तैनात सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें पांच प्रवर्तन सिपाही, एक पर्यवेक्षक और एक चालक शामिल हैं। जांच में सामने आई कर्मचारियों की भूमिका निलंबित कर्मचारियों में पंकज सिंह, अनिल कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी, रंजीत सिंह, रमेश मिश्रा, शीतला प्रसाद यादव और जनार्दन शर्मा शामिल हैं। विभाग की जांच में ओवरलोड वाहनों से जुड़े मामलों में इन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। सभी के खिलाफ विभागीय जांच निलंबन के साथ ही सातों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन में उनकी क्या भूमिका थी और उनकी ओर से किस स्तर पर लापरवाही हुई। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई परिवहन आयुक्त ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। जांच में किसी कर्मचारी की मिलीभगत या लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User