प्रोफेसर से 1.31 करोड़ की ठगी, 6 राज्यों में ट्रांसफर:94 खातों में भेजी गई रकम, ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़कर हुई ठगी

Oct 02, 2026 - 07:09
0
प्रोफेसर से 1.31 करोड़ की ठगी, 6 राज्यों में ट्रांसफर:94 खातों में भेजी गई रकम, ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़कर हुई ठगी
प्रोफेसर से ठगे गए 1.31 करोड़ रुपए 6 राज्यों से 94 खातों में ट्रांसफर किए गए है। साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर प्रोफेसर से ठगी की थी। घटना की अहसास होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद साइबर क्राइम ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू की। एक माह में कई बार निवेश करायी रकम आजाद नगर निवासी प्रोफेसर देवेश दुबे को साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा था। आरोपियों ने उन्हें अधिक मुनाफे का दिलाने का दावा किया। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने 10 अगस्त से सात सितंबर के बीच कई बार में 1.31 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद उन्होंने खाते में मौजूद रकम निकालने का प्रयास किया तो निकाल नहीं सके। आरोपियों ने कमीशन के नाम पर करीब 34 लाख रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने अतिरिक्त रकम देने से मना कर दिया। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगने की तो उन्होंने मामले की शिकायत सेबी में की। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इन राज्यों में भेजी गई रकम साइबर थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि प्रोफेसर से ठगी गई रकम को राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र समेत छह राज्यों के 94 म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User