पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका की खराब शुरुआत:पहले सेशन में 5 विकेट गंवाए, सभी बैटर्स सिंगल डिजिट पर आउट

Nov 17, 2026 - 12:19
0
पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका की खराब शुरुआत:पहले सेशन में 5 विकेट गंवाए, सभी बैटर्स सिंगल डिजिट पर आउट
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में खराब शुरुआत की है। टीम ने मंगलवार को मुकाबले के पहले दिन 76 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंका के टॉप-5 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। लाहिरू कुमारा 4, पसिंदु सूर्यबंदारा 2, दिनेश चंडीमल 7, कामिंदु मेंडिस 8 और धनंजया डी सिल्वा एक रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तानी पेसर्स ने पहले घंटे में चार विकेट झटके पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पहले एक घंटे में श्रीलंका के 4 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। इसकी शुरुआत साकिब खान ने छठे ओवर में की। साकिब ने ओपनर पसिंदु सूर्यबंदारा को गाजी गौरी के हाथों कैच कराया। पसिंदु महज 17 गेंद का सामना ही कर सके। इसके बाद मोहम्मद अब्बास ने चंडीमल और मेंडिस को पवेलियन भेज दिया। उदारा को रजाउल्लाह ने आउट किया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान ने अराफात मिन्हास की जगह आमेर जमाल को टीम में शामिल किया है। वहीं, श्रीलंका ने प्रभात जयसूर्या को प्लेइंग-11 में मौका दिया है। पाकिस्तान अजान अवैस, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान अली आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), आमेर जमाल, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास और साकिब खान। श्रीलंका लाहिरू उदारा, पसिंदु सूर्यबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, मिलान रथनायके, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो। ----------------------------------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User