हाथरस में गोपाष्टमी पर गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु:गायों को चना-गुड़ खिलाकर की पूजा, गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा की

Nov 17, 2026 - 12:12
0
हाथरस में गोपाष्टमी पर गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु:गायों को चना-गुड़ खिलाकर की पूजा, गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा की
हाथरस में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की प्रमुख गौशालाओं में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चना और गुड़ खिलाया। मुख्य गौशाला में गिरिराज जी महाराज की पूजा की गई और श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई। शहर के अन्य स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन आयोजित किए गए। इगलास रोड स्थित बालाजी गौशाला में कन्हैयालाल वाष्र्णेय सहित अन्य लोगों ने विधि-विधान से गायों की पूजा की। इस दौरान गायों को चना और गुड़ खिलाया गया। सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। गौशाला में भजन-कीर्तन भी हुए। हर घर में एक गाय पालने का दिया संदेश कन्हैयालाल वाष्र्णेय ने कहा कि हर घर में एक गाय पालनी चाहिए। उनके मुताबिक, गाय पालने से कई बीमारियों से बचाव होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को गोसेवा और गायों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। भजन-कीर्तन के साथ मनाया गोपाष्टमी का पर्व शहर की विभिन्न गौशालाओं और अन्य स्थानों पर गोपाष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन किए। इस दौरान पर्व के धार्मिक महत्व के बारे में भी बताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User