पति की हत्या के अगले दिन पत्नी ने खाया जहर:हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर; चाकू से हमला कर युवक की हुई थी मौत
जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र के बाधगांव निवासी दिलीप चौहान की सोमवार शाम चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के अगले दिन मंगलवार सुबह उनकी पत्नी अनीता (28) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अखंडनगर सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दिलीप की हत्या के मामले में उनके पिता की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शौच के लिए गए थे, रास्ते में घेरकर किया हमला जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम दिलीप चौहान और अनिल कुमार सिंह उर्फ सोनू, निवासी सभाजीत सिंह के बेटे, अखंडनगर के सबैली गांव के पास शौच के लिए गए थे। आरोप है कि वहां शिवम (बेटा कन्हैया), शिवम (बेटा नाटे), आरोप (बेटा राजेश), शुभम (बेटा भानु), अवनीश एजे (बेटा रामकरन) और 3-4 अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे। शराब की बोतलें तोड़कर चाकू से किया हमला आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से शराब की बोतलें तोड़कर दिलीप और अनिल पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिल को अखंडनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति की हत्या के अगले दिन पत्नी ने खाया जहर मंगलवार सुबह दिलीप की पत्नी अनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पांच नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज मृतक के पिता नरेंद्र बहादुर चौहान की शिकायत पर अखंडनगर थाने में पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा कर रहे हैं। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि अनीता को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेजा गया है। दिलीप के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)