पेट्रोल पंप ऑफिस में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव:लखीमपुर में कुछ दिन पहले घूमते दिखा था, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

Sep 29, 2026 - 17:58
0
पेट्रोल पंप ऑफिस में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव:लखीमपुर में कुछ दिन पहले घूमते दिखा था, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
लखीमपुर के जंगबहादुरगंज में बंद पेट्रोल पंप के ऑफिस में मंगलवार को एक अज्ञात शव मिला। दुर्गंध आने पर राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पसगवां थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ऑफिस के कमरे में एक व्यक्ति का शव अर्धनग्न हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि यह युवक अक्सर जंगबहादुरगंज से उदयपुर और आसपास के इलाकों में घूमता देखा गया था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि बारिश से बचने के लिए वह बंद पंप के कार्यालय में रुका होगा। यह पेट्रोल पंप कई महीनों से बंद पड़ा है। इसके कार्यालय के गेट और अन्य सामान गायब हो चुके हैं। मशीनें भी खराब हालत में हैं। परिसर में बालू के ढेर और गंदगी फैली हुई है। एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, शव करीब दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पेट्रोल पंप लंबे समय से बंद और सुनसान है। शव वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। पंप मालिकों को परिसर को ठीक से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User