मतदाताओं को मतदान से वंचित न होने दें:विधान परिषद चुनाव को लेकर हाथरस में डीएम ने दिए निर्देश
हाथरस में भी कल विधान परिषद निर्वाचन के लिए वोटिंग होगी। इस बारे में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि विधान परिषद स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में मतदाता सूची की गलती पर किसी को वोट डालने से रोका नहीं जाएगा। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कल 23 अक्टूबर को मतदान होगा। अगर मतदाता सूची में वोटर के विवरण में लिखने या छपाई की छोटी-मोटी गलती दिखती है, तो भी उसे वोट देने से मना नहीं किया जाएगा। मतदान केंद्र पर ऐसे वोटर की पहचान पक्की की जाएगी। अधिकारी निर्देशों का सही पालन करें... अगर मान्य दस्तावेजों या सूची में दर्ज अन्य जानकारी से यह साफ हो जाता है कि व्यक्ति वही वोटर है, तो उसे वोट डालने की इजाजत मिलेगी। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने अधिकारियों को इन निर्देशों का सही से पालन करने को कहा है। ताकि छोटी गलतियों के कारण कोई भी योग्य वोटर मतदान से वंचित न रहे और प्रक्रिया ठीक से हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)